पुलिसवाले पर चापड़ से हमला:गाड़ी की चाबी छीनी, गाली देकर जान से मारने की धमकी भी दी थी; अब पकड़ा गया

 

पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में पुलिसकर्मी पर चापड़(बड़े आकार का चाकू) से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने पुलिसकर्मी की गाड़ी रोकर पहले तो उसकी चाबी छीन ली थी। फिर उसे गाली देकर जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी। इसके बाद हमला कर भाग गया था। मगर अब पुलिस ने उसे 2 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 26 नवंबर 2021 को गौरेला थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुजान जगत किसी मामले की जांच के लिए लालपुर हर्री तरफ गया था। यहां से वह जांच कर वापस जा रहा था। इस दौरान हर्री लालपुर के बीच वह आरोपी जावेद खान के घर के पास पहुंचा था। उस समय जावेद खान अपने घर के पास ही खड़ा था।

सुजान जावेद को देखकर वहीं रुक गया । मगर इतने में जावेद ने सुजान से किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। जावेद ने पहले तो उससे उसकी बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद गाली देकर धमकी देते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। इससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस दौरान आस-पास के लोगों ने बीच बचाव की भी कोशिश की थी। तब जावेद ने उन्हें भी धमकी दी थी और भाग गया था।

घटना के बाद इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मी का भी अस्पताल में इलाज चला था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। तब पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url