मौसेरे भाई की हत्या कर जमीन में दफ़नाया, अक्सर हुआ करता था झगड़ा


                                                         बाड़ी में दफनाया था 


 छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में भाई ने ही अपने मौसेरे भाई की हत्या कर दी है। बताया गया है कि यह विवाद पुराने झगड़े को लेकर था। फिर विवाद हुआ तो उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पहले युवक को पीटा। फिर तीनों ने मिलकर युवक का गला घोंट दिया। इसके बाद उसके शव को बाड़ी में दफना दिया था। मकसद था कि इससे किसी को कुछ पता नहीं चल पाएगा। मगर उनकी ये साजिश काम नहीं आई है। मामला मालखरोदा थाना क्षेत्र के परसा गांव का है।

 मृतक शराब के नशे में घरवालों से करता था झगड़ा 

परसा गांव का रहने वाला मयंक सिदार (21) आदतन शराबी था। वह शराब के नशे में घरवालों से झगड़ा किया करता था। कुछ काम धाम भी नहीं करता था। इसी वजह से उसका घर में तो विवाद होता ही था। साथ ही उसके मौसेरे भाई भास्कर(18) से विवाद होता था। बताया जा रहा है कि मयंक गुरुवार रात को अपनी बड़ी मम्मी के बेटे राजा सिदार के साथ बिलासपुर से वापस लौटा था। मयंक अपने भाई के साथ अपनी मां को देखने बिलासपुर गया था। घर के सभी लोग मयंक की मां के बिलासपुर में भर्ती होने के चलते वहीं थे।


 विवाद घर में पैसे नहीं देने से हुआ करता था 

जानकारी के मुताबिक, रात को घर लौटने के बाद मयंक का भाई राजा घर के पास ही कुछ दूर में खटिया लगाकर सो गया था। वहीं मयंक, भास्कर के साथ पहले बात कर रहा था। बातचीत करने के दौरान ही दोनों के बीच घर में पैसे नहीं देने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। कहा जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि भास्कर ने किसी बहाने से अपने 2 साथियों को वहां बुला लिया और मयंक को पीटा। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया। बाद में शव के घर के पीछे बनी बाड़ी में दफना दिया गया। ये सब रात को करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच हुआ है।

राजा घर के दूसरी तरफ सोया था 

इधर, वारदात के बाद भास्कर अपने साथियों के साथ मयंक के ही घर में ही था। इतने में घर के दूसरी तरफ सोए हुए राजा की नींद रात को ही खुल गई। रात को उठकर वह घर में गया तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। मयंक घर पर नहीं था। भास्कर के शरीर में चोट के निशान थे। इसके साथ ही कुछ घसीटने के निशान राजा को मिले थे। इस पर ही उसने भास्कर से पूछताछ की। मगर भास्कर ने उसे कुछ नहीं बताया था।

जुर्म कबूल किया भाई और पड़ोसियों के पूछने से 

पूछताछ ते बाद राजा सुबह ही पड़ोसियों के यहां चला गया। उसने इस बात की जानकारी पड़ोसियों को दी थी। इसके बाद आस-पास के लोग मयंक के घर पहुंच गए और जब फिर सब लोगों ने मिलकर भास्कर से पूछताछ की। तब उसने पूरा जुर्म कबूल किया है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिस की टीम को भी सुबह के वक्त घर बुलाया गया और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। 

आरोपी भास्कर ने पुलिस को बताया

पुलिस के अनुसार आरोपियों में भास्कर के अलावा दोनों आरोपी नाबालिग हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।आस-पास के लोगों की भीड़ भी सुबह के वक्त मौके पर लगी गई थी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। फिर दोपहर बाद शव को जमीन से निकाला गया है और पीएम के लिए भेजा गया है।कि मयंक कुछ काम नहीं करता था। इस वजह से भी पैसों की दिक्कत होती थी। कुछ करता भी था तो घर में पैसे नहीं देकर खुद ही शराब पीकर उड़ा दिया करता था। इस वजह से ही झगड़ा होता था।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url