खैरागढ़ जिले का क्षेत्रफल डेढ़ लाख हेक्टेयर में, तीन निकाय और 221 ग्राम पंचायतों तक और जाने कितनी आबादी




 प्रस्तावित नया जिला खैरागढ़

 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) का क्षेत्रफल एक लाख 55 हजार 197 हेक्टेयर का होगा। तीन निकाय और 221 ग्राम पंचायतों में इस नए जिले की कुल आबादी 3 लाख 68 हजार 444 होगी। हाल ही में नवगठित मोहला-मानपुर-चौकी से आबादी में यह जिला बड़ा होगा लेकिन क्षेत्रफल के लिहाज से यह छोटा रहेगा।जबकि आबादी और क्षेत्रफल दोनों के हिसाब से राजनांदगांव जिला सबसे बड़ा ही रहेगा।

 फिलहाल राज्य शासन को स्थानीय स्तर से प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। जिला बनाने नोटिफिकेशन सोमवार को जारी कर दिया गया और 60 दिवस के भी दावा-आपत्ति मंगाई गई है।

मोहला-मानपुर-चौकी जिले की आबादी 2 लाख 83 हजार 947 है। जबकि केसीजी के कटने के बाद राजनांदगांव जिले की आबादी 8 लाख 84 हजार 742 बच जाएगी। मोहला-मानपुर चौकी जिले का क्षेत्रफल 2 लाख 14 हजार 668 हेक्टेयर है। वहीं राजनांदगांव का क्षेत्रफल 2 लाख 71 हजार 932 हेक्टेयर बचेगा।

 नया जिला इन जिलों से जुडी होगी 

नए जिले केसीजी के उत्तर में कवर्धा, दक्षिण में तहसील डोंगरगढ़, पूर्व में बेमेतरा जिले का साजा और पश्चिम में जिला बालाघाट के लांजी से सीमाएं जुड़ी होंगी। नवगठित जिले में फिलहाल दो ब्लॉक खैरागढ़ व छुईखदान हैं। गंडई, छुईखदान व खैरागढ़ तीन तहसीलें हैं। साल्हेवारा के तहसील बनने के बाद इनकी संख्या चार हो जाएगी।

नए जिले में कुल राजस्व 
नए जिले में कुल राजस्व प्रकरणों की संख्या 19 हजार 642 होगी। 1 लाख 67 हजार 548 कुल खातेदारों की संख्या है। 494 गांवों में कुल आबादी ग्राम 457 है। जबकि 20 वीरान ग्राम है। यहां एक भी डुबान ग्राम नहीं है। यहां तीन नगरीय निकाय है। नगर पालिका खैरागढ़, नगर पंचायत छुईखदान और गंडई हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url