युवाओं के लिए 15 दिवसीय ज्ञानवर्धक शिविर का होगा शुभारंभ, शिक्षित बेरोजगार हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन

 






सामाजिक संस्था यूनिटी फॉर सोशल जस्टिस के द्वारा आज दिनांक 16 मई को वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स रायपुर में बुद्ध पूर्णिमा के सुअवसर पर भगवान बुद्ध व अंबेडकर पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

विविध कार्यक्रमों का आयोजन

शहर में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अन्य कार्यक्रमों के अंर्तगत बोरियाकला स्थित शदाणी दरबार परिसर में संत शदाराम साहिब के जन्मोत्सव तिथि पर युवाओं के लिए 15 दिवसीय ज्ञानवर्धक शिविर का शुभारंभ किया गया है।

शिविर में व्यक्तित्व विकास

शिविर में व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा, धार्मिक एवं पुरातन संस्कृति से अवगत कराया जाएगा।इसके अलावा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्ना वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह सात बजे से होगा। नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान की शुरूआत सुबह आठ बजे से होगी। 

नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर सुबह 10 बजे से प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्ना् मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर सुबह 10 बजे से धरना होगा।


कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण

सफाई व्यवस्था निरीक्षण: नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्ना वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह : सात बजे से।

रोका-छेका: नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान : सुबह आठ बजे से।

किसान प्रदर्शन : नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन सुबह : 10 बजे से।

धरना : मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्ना मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरना: सुबह 10 बजे से

बुद्ध जयंती पर पूजा - देवेंद्र नगर स्थित अंबेडकर भवन में भगवान बुद्ध जयंती पर दीप प्रज्वलन - सुबह - नौ बजे

ज्ञानवर्धक शिविर - बोरियाकला स्थित शदाणी दरबार में युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को अध्यात्मिक ज्ञान और धर्मग्रंथों को पढ़ने प्रेरित किया जाएगा - सुबह - नौ बजे से

पुस्तिका का विमोचन - भगवान बुद्ध और डा.अंबेडकर पर आधारित पुस्तिका का विमोचन वृंदावन हाल में किया जाएगा-सुबह 11 बजे

व्याख्यान- सामाजिक संस्था यूनिटी फार सोशल जस्टिस की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर एशिया महाद्वीप का प्रकाश विषय पर व्याख्यान- सुबह - 11 बजे

प्रसाद वितरण- कलेक्ट्रेट चौक पर बाबा अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष बुद्ध जयंती के मौके पर खीर का वितरण-दोपहर तीन बजे से

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url