CGBSE बोर्ड का रिजल्ट जारी, 96.45% स्टूडेंट पास, 10वीं, 12वीं की मेरिट सूची जारी

CGBSE बोर्ड का रिजल्ट जारी, 96.45% स्टूडेंट पास, 10वीं, 12वीं की मेरिट सूची जारी





वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित 

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् ने पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष यानी हाई स्कूल 9वीं, 10वीं एवं हायर सेकेंडरी 11वीं, 12वी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 

405 बालक और 318 बालिकाएं शामिल 

इन परीक्षाओं में 96.45% परीक्षार्थी पास हुए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज ये परिणाम जारी किए। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (कक्षा 9वीं) में कुल 723 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। उसमें 405 बालक और 318 बालिकाएं शामिल थीं। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष यानी 10वीं में कुल 669 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। 

इनमें से इनमें 393 लड़के और 276 लड़किया थीं। इनमें से 186 लड़के और 209 लड़कियां प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। 202 लड़के और 63 लड़किया द्वितीय श्रेणी और 8 लड़के और एक लड़की तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष यानी 11वीं में कुल 788 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इसमें 461 लड़के और 327 लड़कियां शामिल थीं। 

कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष यानी 12वीं में कुल 701 परीक्षार्थी थे। इसमें 434 लड़के और 267 लड़कियां शामिल हैं। कक्षा 12वीं में 339 लड़के और 231 लड़कियां प्रथम श्रेणी, 110 लड़के और 40 लड़कियां द्वितीय श्रेणी तथा तृतीय श्रेणी में एक लड़का उत्तीर्ण हुआ है।

 छत्तीसगढ़ संस्कृत परिणाम जारी

परिणाम जारी करते हुए छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के सचिव राजेश कुमार सिंह, सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू, आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी महासमुंद के आचार्य कोमल, राजीव लोचन संस्कृत विद्यालय राजिम के आचार्य संतोष शर्मा, दूधाधारी मठ रायपुर के आचार्य सुरेन्द्र कुमार तिवारी सहित संस्कृत विद्यालमण्डलम् के अधिकारी-कर्मचारी और आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी महासमुंद के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

ऐसी है 12वीं की मेरिट सूची

नाम – प्राप्तांक प्रतिशत - विद्यालय

  • 1.अन्नपूर्णा - 87.71% - मां गायत्री संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटनई अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा।
  • 2. तुषार साहू - 87.57% - राष्ट्रीय आदर्श प्राच्य संस्कृत विद्यालय सर्वा, जिला बलौदा बाजार।
  • 3. सूरज सिंह कौशिक – 85.14% - मां गायत्री संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा।
  • 4. पूजा वर्मा - 84.71% - अवंती संस्कृत विद्यालय बाजार अतरिया, खैरागढ़ जिला राजनांदगांव।
  • 5. आकांक्षा यादव – 84.21% - अष्टमूर्ति वैदिक संस्कृत विद्यालय खरौद नगर, जिला जांजगीर-चांपा।
  • 6. मिलू साहू - 82.93% - राष्ट्रीय आदर्श प्राच्य संस्कृत विद्यालय सर्वा, जिला बलौदा बाजार।
  • 7. दिलीप कुमार – 82.79% - श्री रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरबार जिला जशपुर।
  • 8. विनय कुमार – 82.64% - राष्ट्रीय आदर्श प्राच्य संस्कृत विद्यालय सर्वा, जिला बलौदा बाजार।
  • 9. ज्योति काटले - 82.43% - राष्ट्रीय आदर्श प्राच्य संस्कृत विद्यालय सर्वा, जिला बलौदा बाजार।
  • 10. राजू कालसा - 82% - आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी जिला महासमुन्द।

ऐसी है 10वीं की मेरिट सूची

नाम – प्राप्तांक प्रतिशत - विद्यालय

  • 1. कृष्णकांत राठौर – 85.87% - सरस्वती संस्कृत उच्चर माध्यमिक विद्यालय सपिया, मालखरौदा जिला जांजगीर-चांपा।
  • 2. करन कुमार साहू - 80.93% - ज्ञान गंगा संस्कृत विद्यालय कांसा, जिला जांजगीर-चांपा।
  • 3. अभिषेक यादव – 80% - गुरूकुल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरीकलोटी जिला जशपुर।
  • 4. कमलेश और पुष्पेंद्र कुमार चंद्रा- 79.29% - आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी जिला महासमुन्द और ज्ञान गंगा संस्कृत विद्यालय के कांसा, जिला जांजगीर-चांपा।
  • 5. अमिषा - 79.21% - स्वामी विवेकानंद गुरूकुल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यापीठ कोठीटोला जिला राजनांदगांव।
  • 6. शैलेंद्र बरेठ – 78.79% - ज्ञान गंगा संस्कृत विद्यालय कांसा, जिला जांजगीर-चांपा।
  • 7. देवनारायण – 78.64% - ज्ञान गंगा संस्कृत विद्यालय कांसा, जिला जांजगीर-चांपा।
  • 8. फुलेश्वरी बनर्जी - 77.29% - विद्या संस्कृत विद्यालय गोवाबंद पहरिया जिला जांजगीर-चांपा।
  • 9. कमल कुमार – 76.79% - स्वामी विवेकानंद गुरूकुल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यापीठ कोठीटोला जिला राजनांदगांव।
  • 10. डिगेश्वरी धीवर – 76% - पंचवटी संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोधना जिला जांजगीर-चांपा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url