एक अनोखा प्रेम विवाह का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे, प्रेमी एक प्रेमिकाए दो, एक ही मंडप में दोनों से की शादी







 प्रेम विवाह के अनेक किस्से आप रोजाना सुनते होंगे लेकिन ऐसा एक किस्सा हम आपको सुनने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल कोंडागांव जिले से एक अनोखा प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक ही मंडप में 2 प्रेमिकाओं संग शादी रचाई। उसने शादी के कार्ड में दोनो दुल्हन का बकायदा नाम भी छपवाया था। वहीं शादी के बाद दूल्हे ने कहा की मुझे दोनो से प्यार हो गया है अब जीवनभर उनका साथ भी दूंगा।



दोनों प्रेमिकाओ से एक - एक बेटी 

जानकारी के अनुसार यह अनोखा मामला केशकाल क्षेत्र के उमला गांव का है। यहां के निवासी रजन सिंह सलाम की सगाई अडेंगा गांव की दुर्गेश्वरी मरकाम से हुई। समाज के बीच सगाई होने के बाद दुर्गेश्वरी रजन के घर रहने आ गई। जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसी बीच रजन को आंवरी गांव की सन्नो बाई गोटा से प्रेम हो गया। दोनो का प्रेम प्रसंग इतना आगे बढ़ गया की सन्नो भी गर्भवती हुई और उसने भी एक बेटी को जन्म दिया।

 

दोनो युवतियाँ शादी के लिए हुई राजी 


जब गांव वालों को इसका पता चला तब गांव में चर्चाएं तेज होने लगी। जिसके बाद रजन सिंह ने परिवार से बात की और फिर समाज की बैठक बुलाई गई। बैठक में दोनो युवतियों ने रजन सिंह से विवाह के लिए हामी भर दी। जिसके बाद समाज को भी इस विवाह से ऐतराज नहीं था। फिर रजन ने दोनो युवतियों से शादी करने का फ़ैसला किया



दोनो युवतियों का नाम कार्ड में छपवाया


समाज और परिवार वालों की सहमति के बाद रजन सिंह ने शादी का कार्ड छपवाया जिसमे उसने अपने नाम के साथ दोनो युवतियों का नाम लिखवाया। 8 मई को संपन्न हुई इस शादी में गांव के समस्त लोग शामिल हुए

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url