बलौदाबाजार जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग, अलग-अलग जाति के थे दोनों

 


Girlfriend-boyfriend committed suicide by hanging on the same tree in Balodabazar district, long love affair between the two, both belonged to different castes










गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध था, इसलिए दोनों शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। 


प्रेम प्रसंग लड़की लड़का

आखिरकार दोनों ने अपनी जान दे दी है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के साबर गांव का है। गांव के घनश्याम वर्मा (20) का प्रेम प्रसंग 17 साल की लड़की से था। दोनों हमेशा मिला भी करते थे। यह बात दोनों के घरवालों को पसंद नहीं थी। 

बताया जा रहा है कि किसी बहाने से गुरुवार शाम को भी दोनों अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के परिजनों दोनों को तलाशते रहे, फिर भी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली थी।


दोनों ने एक ही पेड़ पर अलग-अलग फंदा

शुक्रवार सुबह जब लोग गांव में खेतों की तरफ गए थे। तब लोगों ने दोनों की लाश एक बबूल के पड़ पर लटकी हुई देखी। दोनों ने एक ही पेड़ पर अलग-अलग फंदा लगाकर जान दे दी थी। 

ये देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। खबर मिलते ही पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।


दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग, अलग-अलग जाति के थे दोनों

आसपास के लोगों से ही पूछताछ करने पर पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। शायद ही भी एक वजह थी जो दोनों के घरवाले इस शादी के लिए मंजूर नहीं थे। 

पुलिस ने फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url