पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाया युवकों ने, फिर हत्या कर शव को बोरी में भरकर फेका, महिला युवकों को देती थी रेप केस में फंसाने की धमकी





 




दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा स्टेशन के पास बोरे में बंद मिली लाश मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस कुछ देर में इस मामले का खुलासा करेगी। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला के कई लोगों से शारीरिक संबंध थे। वह दो लोगों को पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थी और न देने पर रेप मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसके चलते महिला की हत्या की गई है।


एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि मरोदा नेवई निवासी भावना साहू (35) की गुरुवार सुबह मरोदा स्टेशन के पास सुलभ शौचालय के पास लाश मिली थी। उसकी लाश को बोरे में भरकर फेंका गया था। नेवई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया गया है कि महिला ने अपने पति को छोड़ दिया था। वह उससे अलग रहती थी।


घटना की रात महिला के साथ बनाया था - शारीरिक संबंध

युवकों ने बताया कि उन्होंने घटना की रात महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया था। वह लोग महिला से काफी समय पहले से जुड़े थे। महिला उनसे शराब और कुछ पैसे लेकर चली जाती थी। लेकिन कुछ दिनों से महिला दोनों युवकों से अधिक पैसा मांग रही थी। इतना ही नहीं वह दोनों युवकों को धमकी दे रही थी कि वह दोनों युवकों को रेप केस में फ़ंसा देगी। 

उसकी ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दोनों युवकों ने भावना को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया। उसके बाद वह फिर से उसके घर गए। तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर महिला का गला दबा दिया और दूसरे ने हथौड़ी से सिर फोड़ दिया।


मर जाने के बाद शव को बोरी में भरकर फेका 

अधमरा होने के बाद उसे मकान के दीवार पर पटका गया। इससे उसकी मौत हो गई। मर जाने के बाद दोनों युवकों ने उसे एक बोरे में भरा और नेवई स्थित सुलभ शौचालय के पास फेंक कर फरार हो गए थे। गुरुवार दोपहर सफाई कर्मी ने लाश को देखा और पुलिस को सूचित किया था। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। आरोपियों का नाम सोनू नेताम(18) और जशवंत देशलहरे उर्फ जॉन(19) बताया गया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url