"गोधन न्याय योजना" में गोबर खरीदी नहीं हुई ताे रुकेंगे सचिवों और अफसर के वेतन.....जाने पूरी जानकारी

 






गोधन न्याय योजना के तहत जिले के गौठानों में गोबर खरीदी नियमित रूप से नहीं होने पर कलेक्टर पीएस एल्मा ने सख्ती शुरू कर दी है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगर गाेठानों में रोजाना गोबर की खरीदी नहीं होती तो इसके लिए विभाग के मैदानी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। 

अगले कुछ दिनों में नियमित रूप से गोबर खरीदी प्रारम्भ नहीं होती तो संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। साथ ही कमजाेर प्रदर्शन वाले पंचायत सचिवों की भी तनख्वाह रोकने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

बैठक में कलेक्टर ने कृषि विकास विस्तार अधिकारियों को पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर सभी आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए समन्वय स्थापित करने के लिए भी उप संचालक कृषि को निर्देशित किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से हुई बैठक में कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए कहा कि गोबर खरीदी और वर्मी खाद बनाने की प्रक्रिया सभी गाेठानों में हाेनी चाहिए।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url