CG प्रदेश में अब तक सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक वर्षा, 22 जिले में सामान्य और चार जिलों में कम वर्षा, कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने से उमस से राह CG TODAY NEWS

CG प्रदेश में अब तक सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक वर्षा, 22 जिले में सामान्य और चार जिलों में कम वर्षा,










प्रदेश में अब तक सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक वर्षा 

CG के 16 जिलों में 87 दिनों में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है। हालांकि, रायपुर में इसमें पिछड़ा हुआ है। बीजापुर में सर्वाधिक 2067.5 मिमी तथा सरगुजा में सबसे कम 484.3 मिमी वर्षा रिपोर्ट हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 1009.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक है। रायपुर जिले में 726.6 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से नौ प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी प्रदेश्ा में भारी वर्षा के आसार नहीं है। शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।


22 जिले में सामान्य और चार जिलों में कम वर्षा 

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वर्ष-2021 में पूरे मानसून सीजन में प्रदेश में 1107.7 मिमी वर्षा हुई थी, जो सामान्य से तीन प्रतिशत कम थी। वर्ष-2021 में एक जिले में ज्यादा, 22 जिले में सामान्य और चार जिलों में कम वर्षा हुई थी। पिछले साल से इस वर्ष की तुलना की जाए तो प्रदेश में 26 अगस्त तक ही 1009.9मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक है।


कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने से उमस से राहत

शुक्रवार को सुबह से ही रायपुर में मौसम सामान्य रहा। जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद भी उमस में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, शाम को कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने से उमस से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहेगा।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url