राम वन गमन पथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर, पर्यटन स्थल की व्यवस्था देखी, गुणवत्तापूर्ण समय सिमा पर निर्माण के निर्देश दिए

 

राम वन गमन पथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर, पर्यटन स्थल की व्यवस्था देखी, गुणवत्तापूर्ण समय सिमा पर निर्माण के निर्देश दिए





Ram Van Gaman Path:- राम वन गमन पथ में वन, वाणिज्य व उद्योग विभाग के सचिव आर संगीता ने बुधवार को रामगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय पर पूरा करने कहा। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक नावेद शुजाउद्दीन, कलेक्टर कुंदन कुमार व वनमंडलाधिकारी पंकज कमल भी साथ थे।


वन सचिव ने रामगढ़ की पहाड़ी पर स्थित पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व की गुफाओं का भी अवलोकन किया और रामगढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। 


रामगढ़ में वन विभाग द्वारा राम वन गमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्माण कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए फरवरी-मार्च माह तक निर्माण कार्य पूरा करने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए एक सुपरवाइजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य मे उपयोग किए जा रहे फ्लाईएश की ईंट में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url