पत्नी अपने पति को एक-एक रुपए के लिए तरसाती थी इसलिए कंजूस पत्नी को मार डाला, ATM को साथ रख पैसा मायके भेजती...


पत्नी अपने पति को एक-एक रुपए के लिए तरसाती थी इसलिए कंजूस पत्नी को मार डाला,  ATM को साथ रख पैसा मायके भेजती...



छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मायके वालों को सैलरी के पैसे देने से नाराज एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के बीच इसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। घटना हरदी बाजार चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रेशम विभाग में फील्डमैन के पद पर पदस्थ है।


घटना उतरदा रोड स्थित यदुनाथ सिंह राठौर के मकान में किराये से रहने वाले धरम सिंह सिदार के घर पर हुई। शुक्रवार रात को धरम सिंह सिदार (45 वर्ष) का पत्नी रजनी सिदार (40 वर्ष) से एक बार फिर विवाद हुआ। जिसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी का सिर दीवार पर मारना शुरू किया, इससे वो लहुलूहान हो गई। इस पर भी उसका मन नहीं भरा, तो उसने पत्नी का गला भी घोंट दिया। जिससे मौके पर ही रजनी की मौत हो गई।


मां को लहुलूहान देखकर बेटा बिलख-बिलखकर रोया 

इसके बाद बेटे हेमंत ने भी माता-पिता को फोन करना शुरू किया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद वो अपने मामा जोगेंद्र सिंह नेताम के साथ हरदीबाजार स्थित घर आया। उसे सामने का दरवाजा खुला हुआ मिला। वे लोग अंदर कमरे में आए, तो बेडरूम में मां रजनी सोई मिली और उसके ऊपर कंबल ढंका हुआ मिला। बेटे ने जैसे ही कंबल हटाया, मां का लहुलूहान शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। इसे देख बेटा बिलख-बिलखकर रोने लगा। वहीं उसका पिता धरम सिंह भी घर में नहीं था।


मामा ने भांजे को संभाला और केश दर्ज किया 

मामा जोगेंद्र सिंह ने भांजे को संभाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर हत्या की बात पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बेटे हेमंत, भाई जोगेंद्र सिंह, मकान मालिक यदुनाथ सिंह और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने देखा कि कमरे में भी जगह-जगह खून बिखरा पड़ा है। 

पुलिस ने सबसे पहले पति धरम सिंह को कॉल लगाया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला, इससे पुलिस का शक उस पर पुख्ता हो गया। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने साइबर सेल की भी मदद ली। मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी पति को दीपका के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url