CGPSC स्टेट सर्विस Exam Date जारी, 210 पदों के लिए प्रदेश के 1 लाख 40 हजार के युवाओं ने किए आवेदन

 

CGPSC स्टेट सर्विस Exam Date जारी, 210 पदों के लिए प्रदेश के 1 लाख 40 हजार के युवाओं ने किए आवेदन






CGPSC 210 पदों के लिए एग्जाम 12 फरवरी से

CGPSC State Service Exam Date Released CGPSC स्टेट सर्विस एग्जाम 12 फरवरी से होने जा रहे हैं। 20 दिसंबर को आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई। देर रात तक CGPSC की वेबसाइट से प्रदेश के 1 लाख 40 हजार के करीब युवाओं ने आवेदन किए हैं। 

210 पदों के लिए इस तादाद में युवा परीक्षा देंगे। पूरी भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं हैं, इसके बाद भी CGPSC के क्रेज में कोई कमी नहीं है। जानकारी के मुताबिक पिछली बार प्रारंभिक परीक्षा (प्री एग्जाम) के लिए 1.29 लाख फॉर्म मिले थे। इस बार ये तादाद बढ़ गई है। 

प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए कुल पदों की तुलना में 15 गुना उम्मीदवारों का चयन होगा। यानी 210 पदों के अनुसार मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए 3150 उम्मीदवार चुने जाएंगे, इसे क्लियर करने वाले आगे इंटरव्यू के जाएंगे और उसके बाद मेरिट के आधार पर कैंडिडेट सेलेक्ट होंगे।

19 विभागों के 210 पद

इस बार 19 विभागों के प्रस्ताव के आधार पर यह भर्ती हो रही है। कुल 210 पद भरे जाएंगे। डिप्टी कलेक्टर के लिए 15 पोस्ट हैं। लेकिन डीएसपी के केवल 8 पद हैं। पिछली बार डीएसपी के 30 पोस्ट थे। अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है।

28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए

राज्य के 28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। 

  • रायपुर, 
  • राजनांदगांव, 
  • दुर्ग-भिलाई, 
  • जगदलपुर, 
  • अंबिकापुर,
  • बैकुंठपुर (कोरिया), 
  • बलौदाबाजार, 
  • बिलासपुर, 
  • दंतेवाड़ा, 
  • धमतरी, 
  • दुर्ग-भिलाई, 
  • जगदलपुर, 
  • जांजगीर-चांपा, 
  • जशपुर, 
  • कांकेर, 
  • कबीरधाम, 
  • कोरबा, 
  • महासमुंद, 
  • नारायणपुर, 
  • रायगढ़, 
  • रायपुर, 
  • राजनांदगांव, 
  • बलरामपुर, 
  • सुरजपुर, 
  • मंुगेली, 
  • गरियाबंद समेत अन्य शामिल हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url