CG Hit Song Barbad के बाद Barbad 2 Launch - CG सिंगर नितिन दुबे ने किशोर दा के 200 गीत सुनकर बनाई धुन...







छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे का सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है। बर्बाद टू के सॉन्ग को बीते सप्ताह भर में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और पसंद किया है। ये बर्बाद वन का सिक्वल सॉन्ग एल्बम है। नितिन का तैयार किया ये एल्बम छत्तीसगढ़ के चुनिंदा ऐसे एल्बम में से है, जिसका पार्ट टू लाया गया है।


बर्बाद वन के बाद बर्बाद टू लॉन्च 

नितिन दुबे बताते हैं कि कोरोना के समय में बर्बाद वन लॉन्च किया गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका सीक्वल लाने की डिमांड की। तब नितिन ने लोगों से वादा किया था कि 50 लाख व्यू अगर पहले पार्ट को मिले तो दूसरा पार्ट लाएंगे। 

पहले पार्ट को 70 लाख व्यू मिले अब वादे के मुताबिक उन्होंने बर्बाद टू लॉन्च किया है। इस गाने के बोल हैं-जाने जा तय मोला भूल जा। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

नितिन दुबे का यह नया गीत इंस्टाग्राम रील्स में भी ट्रेंडिंग में आ चुका है । संगीत प्रेमी इंस्टाग्राम पे लगातार रील्स बना रहे हैं। इस गाने के वीडियो में हिमांशु,काजल और संध्या की जोड़ी दिख रही है। नितिन दुबे को "कला अनमोल रत्न" और "मेलोडी किंग" जैसे अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।


लिजेंड्री सिंगर किशोर दा ने की मदद

बॉलीवुड के लिजेंड्री सिंगर किशोर कुमार को नितिन अपना गुरु मानते हैं। नितिन ने बताया पिछले कई महिनों से मैं गाने की धुन पर काम कर रहा था। मगर बात नहीं बन रही थी। मुझे नींद तक नहीं आ रही थी। कुछ दिन पहले मैं रात भर जाग रहा था 

एक गाना तैयार करने के लिए। अपने गुरु किशोर कुमार के 200 से ज्यादा गाने सुनते हुए काम कर रहा था। रात को करीब ढा़ई बजे एक ट्यून सूझी और गाने का मुखड़ा तैयार हुआ। इसके बाद बाकि का गाना कंपोज कर मैंने राइटर बुधराज के साथ सिटिंग की और गाना बना।


लाइव रिकॉर्डिंग यहाँ

नितिन ने बताया कि इस गाने की रिकॉर्डिंग ओडिशा के कटक में हुई है। हमने इसे लाइव रिकॉर्ड किया है। लाइव रिकॉर्डिंग 80 के दशक तक काफी ट्रेंड में थी, जब बड़े-बड़े सिंगर पूरे म्यूजिशियन की टीम के साथ गाते थे और इसे रिकॉर्ड किया जाता था। अब तो इलेक्ट्राॅनिक इस्ट्रूमेंट्स से पहले से रिकॉर्ड म्यूजिक पर गाना गाकर रिकॉर्ड किया जाता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url