Kisan School देश का पहला ‘किसान स्कूल’ छत्तीसगढ़ में, खेती के गुण सिखाए जाएंगे किसानों को


Kisan School देश का पहला ‘किसान स्कूल’ छत्तीसगढ़ में, खेती के गुण सिखाए जाएंगे किसानों को






किसान महोत्सव का शुभारंभ 

Kisan School - (छत्तीसगढ़) जांजगीर-चाम्पा जिले के बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले किसान स्कूल का नामकरण वरिष्ठ पत्रकार स्व कुंजबिहारी साहू के नाम पर किया गया। इस दौरान गोठान परिसर में 2 दिवसीय किसान महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामुसन्दर दास ने किया। यहां अतिथियों ने किसान स्कूल का भ्रमण किया और स्कूल में किसानों को दी जाने वाली विभिन्न जानकारी से अवगत हुए।


Kisan School - इस मौके पर छग शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा, छग श्रम कल्याण मंडल के सदस्य हरप्रसाद साहू, जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू, कांग्रेस नेता राइस किंग, बलौदा जनपद के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया राठौर, जांजगीर मंडी के अध्यक्ष ब्यास कश्यप समेत अन्य अतिथि मौजूद थे।


किसानों का सम्मान भी किया जायेगा 

Kisan School - यहां कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 किसानों का सम्मान किया गया। साथ ही, 3 महिलाओं को भी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। यहां कई विभागों के साथ ही महिला समूह के द्वारा स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम का संचालन बलौदा जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव और आभार प्रदर्शन किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने किया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url